- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 9 अक्टूबर, 2025 यानी गुरुवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। गुरुवार का दिन तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। जातकों के कई काम बनेंगे।
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन शुभ फलदायी रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने का योग है। व्यापारियों को छोटी यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को नया ऑफर या प्रमोशन मिल सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों में फैसला जातकों के पक्ष में आ सकता है। प्रतियोगिता और विवाद में जीत मिल सकती है।
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के प्रभाव और पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में नया बदलाव करने के हिसाब से दिन शुभ साबित होगा। बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय लाभकारी साबित होगा। घर में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होने का योग है।
PC: sudarshannews, herzindagi, ibc24
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें