- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भगवान विष्णु को समर्पित देवउठनी एकादशी आज मनाई जा रही है। आज से ही शादियों का सीरीज भी शुरू हो चुका है। आज देश भी बड़ी संख्या में शादियां होने जा रहे रही है। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन घरों में भगवान विष्णु की भव्य पूजा की जाती है। इसे देवोत्थान भी कहते हैं।
बताया जाता है कि आज ही के दिन विष्णु भगवान सहित समस्त देवता चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, आज कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 9:11 बजे से शुरू हो चुकी है, जो 2 नवंबर को सुबह 7: 31 मिनट तक रहेगी। इसी कारण आज ही देवउठनी एकादशी मनाई जा रही है।
आज शाम 7 बजकर पूजा का शुभ मुहूर्त रहने वाला है। गोधूली मुहूर्त शाम 5 बजकर 36 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 02 मिनट तक रहने वाला है। प्रदोष काल शाम 5 बजकर 36 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें