Diwali की सफाई में इन चीजों का मिलना होता है शुभ संकेत, जान लें आप

Hanuman | Saturday, 04 Oct 2025 01:21:57 PM
Finding these things during Diwali cleaning is considered an auspicious sign, you should know about it

इंटरनेट डेस्क। दीपों का त्योहार दिवाली इसी महीने आने वाला है। 20 अक्टूबर को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए घरों में साफ-सफाई भी शुरू हो चुकी है। दीपावली की सफाई में कुछ चीजों का मिलना अच्छा संकेत माना जाता है।

इस चीजों के मिलने से आपको समझ लेना चाहिए कि मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हैं। आपके कई काम बनने वाले हैँ। साफ-सफाई के दौरान कपड़ों की जेब से या पुराने पर्स में पैसे मिलना शुभ संकेत होते हैं। ऐसा होने पर समझ लें कि घर पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा है।

वहीं चावल यानी अक्षत का मिलना भी शुभ होता है। चावल मिलने का घर में धन वृद्धि का संकेत होता है। वही दिवाली की सफाई के दौरान घर के सामान से शंख या कौड़ी मिला भी अति शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपके घर में धन संबंधी कई सकारात्मक बदलाव होने वाले हैँ, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे।

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.