- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भगवान गणेश का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी के रूप में कल देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके साथ ही दस दिवसीय गणेश उत्सव भी शुरू हो जाएगा, जो अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है। छोटी काशी जयपुर में प्रथम पूज्य गणेशजी के जन्मोत्सव के तहत गणेश मंदिरों में सिंजारा महोत्सव मनाया जाएगा।
इसके तहत मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना लोगों द्वारा की जाती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि आज दोपहर 01 बजकर 54 मिनट पर शुरू होकर कल दोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। चतुर्थी पर गणेश पूजन का मध्याह्न मुहूर्त बुधवार को सुबह 11: 05 बजें से दोपहर 01: 40 मिनट तक रहेगा। लोगों के पास भगवान गणेश जी की पूजा के लिए 02 घंटे 34 मिनट का समय होगा।
PC: idolkart
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें