- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 25 नवंबर 2025 यानी मंगलवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। मंगलवार का दिन तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। भगवान हनुमान जी की कृपा से इन जातकों के कई काम बनेंगे।
मेष राशि: इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कई दिनों से जो काम अटके थे, वह पूरे होंगे। निजी जीवन में किसी प्रिय व्यक्ति से दिल की बात कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी दिन शुभ रहेगा। आपके लिए दिन तेज और एक्टिव रहेगा। नए मौके मिलेंगे। ऑफिस में आपकी योजनाओं को समर्थन मिलने की संभावना है। किसी यात्रा, इंटरव्यू या मीटिंग से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
सिंह राशि: इस राशि के जातकों की एनर्जी हाई रहेगी। काम में जातकों की पकड़ मजबूत होगी और किसी बड़े व्यक्ति से समर्थन मिलने की संभावना है। यात्रा या बाहर जाने का प्लान बन सकता है। पैसा सुरक्षित रहने की संभावना है।
PC: herzindagi, jansatta, indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें