आज धूमधाम से मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, ये हैं 6 शुभ संयोग, इन चीजों से करें भगवान को खुश

Hanuman | Saturday, 16 Aug 2025 09:09:41 AM
Today Krishna Janmashtami is celebrated with great pomp, these are 6 auspicious coincidences, please the Lord with these things

इंटरनेट डेस्क। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आज देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। ये त्योहार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के शुभ संयोग में मनाया जाता है। आज कृष्ण जन्माष्टमी पर 6 शुभ संयोग बन रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर वृद्धि योग, ध्रुव योग, श्रीवत्स योग, गजलक्ष्मी योग, ध्वांक्ष योग और बुधादित्य योग संयोग बन रहे हैं। इसी कारण आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। कृष्ण जन्माष्टमी पर लोगों द्वारा व्रत रखकर विशेष पूजा की जाती है।

आज भोग और प्रसाद के लिए शक्कर, मौसमी फल, पंचमेवा, छोटी इलायची, मिष्ठान, केले के पत्ते, पंचामृत, नारियल, माखन, मिश्री, खीरा आदि चीजों से भगवान श्रीकृष्ण को खुश करें। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर आज आज देशभर के मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा रहेगा। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। वहीं मंदिरों में भी बड़े आयोजन किए जाएंगे। 

PC: venuelook 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.