- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोग वास्तु पर विश्वास करते हैं। सुखी जीवन के लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय भी बताए गए हैं। आज हम आपको उत्तर दिशा में जुड़े कुछ वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप खुद की आर्थिक स्थित को सुधार सकते हैं। इस दिशा का संबंध कुबेर जी से माना गया है, जो धन और समृद्धि के देवता हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में धन या तिजोरी रखना लाभकारी होता है। उन्हें रखने से धन लाभ के योग बनते हैं। उत्तर दिशा में कुबेर देव का चित्र मूर्ति या चित्र भी स्थापित करना भी लाभकारी हाेता है।
वहीं कुबेर यंत्र की स्थापना करने से भी व्यापारियाें को लाभ मिलता है। इस दिशा में मनी प्लांट और तुलसी जैसे पौधे रखना भी लाभकारी साबित होता है। आपको आज ही इन वास्तु उपायों को अपना लेना चाहिए। इससे जल्द ही आपकी आर्थिक स्थित में सुधार होगा।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें