- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में घर के किचन को लेकर भी बहुत सी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी गई हैं। इसमें बताया गया है कि घर की किस दिशा में किचन होना बहुत ही शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण-पूर्व दिशा को किचन के लिए सही माना गया है।
ये दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी है और भोजन पकाने के लिए एकदम सही मानी गई है। वहीं किचन का दक्षिण दिशा में होना अशुभ होता है। ऐसा होने के कारण घर का माहौल खराब हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा यम की दिशा होने के कारण इस दिशा में किचन होना शुभ नहीं होता है।
इस दिशा को मृत्यु और निगेटिव एनर्जी से जुड़ी माना जाता है। किचन में आग और पानी का तत्व होने के कारण इसके दक्षिण दिशा में होने से घर में निगेटिव एनर्जी में इजाफा होता है। आपको नया घर बनाने समय वास्तु शास्त्र से जुड़े नियमों का ध्यान जरूर ही रखना चाहिए।
PC: tradeindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From indiatv.