- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में कछुए का बहुत ही महत्व है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि घर में किस चीज का कछुआ रखना बहुत ही शुभ होता है। वास्तु के नियमों के मुताबिक, घर में धातु का कछुआ रखना शुभ होता है।
इसके कारण घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से धातु के कछुए को उत्तर दिशा में रखना बहुत ही शुभ होता है। इस दिशा में रखे धातु के कछुए से घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं आप लकड़ी से बना कछुआ भी अपने घर में रख सकते हैं। हालांकि इसे घर की पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना ज्यादा लाभकारी होता है।
ऐसा होने से आपको जीवन में सौभाग्य और सफलता मिलेगी। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में जीवित कछुआ नहीं रखना चाहिए। इसके कारण घर में नकारात्मकता आ सकती है। आपको कछुआ रखते समय इन बातों का ध्यान जरूर ही रखना चाहिए।
PC:indiatvnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From indiatv