Vastu Tips: सुबह उठते ही इन चीजों का नजर आना होता है अशुभ, जान लें आप

Hanuman | Saturday, 02 Aug 2025 02:46:26 PM
Vastu Tips: Seeing these things as soon as you wake up in the morning is inauspicious, you should know

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में सुखी जीवन जीतने के कई उपाय बताए गए हैं। सुबह उठने समय कई चीजों का नजर आना शुभ होता है। वहीं कुछ ऐसी भी चीजें भी हैं, जिनका सुबह के समय दिखना शुभ नहीं होता है।

आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से सुबह उठते बंद घड़ी देखना शुभ नहीं होता है। इसी कारण कभी भी बंद घड़ी बेडरूम में नहीं रखनी चाहिए। 

सुबह उठते ही जूठे बर्तन देखना भी शुभ नहीं होता है। इन बर्तनों के कारण शरीर में नकारात्मकता आ सकती है। इसी कारण कभी भी रात को घर में जूठे बर्तन नहीं छोडऩे चाहिए। सुबह उठते ही आईना देखना भी शुभ नहीं होता है। रोजाना ऐसा होने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। सुबह के समय अपनी परछाई का दिखना भी अशुभ माना जाता है। सुबह उठते ही परछाई दिखने पर मन अशांत रह सकता है। 

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.