- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में घर में रखी हर चीज का महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र में कई चीजों को घर के लिए शुभ नहीं माना गया है। इन चीजों का घर में होना वास्तु दोष का कारण भी बन सकता है। इन चीजों के कारण आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कारण इन चीजों को तुरंत घर से दूर कर देना चाहिए।
छत पर रखा कूड़ा-करकट घर के लिए शुभ नहीं होता है। छत पर पड़ा कूड़ा करकट मानसिक अशांति का कारण बन सकता है। घर के लोगों को मानसिक रोगों का सामना करना पड़ सकता है। बंद पड़ चुकी घड़ी भी घर के लिए शुभ नहीं होती है।
इनके कारण सामाजिक और कॅरियर से जुड़े कार्यों में रुकावट आ सकती है। मृत परिजनों के वस्त्र भी घर में नहीं रखने चाहिए। जंग लगी लोहे की चीजें भी घर के लिए शुभ नहीं होती हैँ। जंग लगा हुआ लोहा दरिद्रता का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण इन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें