- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पेड़-पौधे हमारी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है। कई पौधों का वास्तु शास्त्र में विशेष महत्व है, जो भाग्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से भी जुड़े होते हैं। इन्हीं में से एक है अपराजिता का फूल, जिसे नीले रंग के कारण विशेष पहचान मिली है।
धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, अपराजिता का पौधा जीवन में सुख, शांति और आर्थिक मजबूती लाने में सहायक बन सकता है। ये फूल भगवान विष्णु और शनिदेव को अत्यंत प्रिय है। इसी कारण इसका उपयोग पूजा-पाठ और विशेष ज्योतिषीय उपायों में होता है।
इस पौधे को घर में लगाने से नारायण भगवान, माता लक्ष्मी और शनिदेव की कृपा परिवार के लोगों पर बनी रहती है। इस पौध को लगाने से आर्थिक परेशानियां कम होती हैं। वहीं परिवार के लोगों को भाग्य का सहयोग मिलता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में इस पौधे को लगान शुभ होता है।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें