- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। फिटकरी को वास्तु शास्त्र में बहुत ही उपयोगी बताया गया है। फिटकरी से जुड़े कई उपाय कर हम कई वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। ये घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में उपयोगी है। फिटकरी की मदद से घर से आर्थिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
इसके लिए आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। इसके लिए आप 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा लेकर उसे घर या ऑफिस के हर कमरे या कोने में रख दें। ऐसा करने से सुख-शांति के साथ धन-संपदा में भी वृद्धि होगी।
वहीं अपने व्यापार को बुरी नजर से बचाने और मुनाफा के लिए आप फिटकरी को काले कपड़ में बांधकर घर या दुकान के मुख्य द्वार पर लटका दें। इसे आपका व्यापार बढ़ेगा। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए तिजोरी या लॉकर में फिटकरी का एक टुकड़ा रखने से लाभ मिलेगा। वहीं आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। धन-संपत्ति में तेजी से वृद्धि होगी।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें