- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र महीना आज से शुरू हो चुका हैं। इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोगों द्वारा व्रत रख जाता है। वहीं भोलेनाथ की पूजा भी की जाती है।
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि सावन के महीने में शिवजी को खुश करने के लिए कौन कौनसा प्रसाद चढ़ाया जा सकता है। इससे भगवान खुश हो जाते हैं। पंचामृत (पवित्र मिश्रण) से भगवान खुश होते हैं।
इसमें दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल या शुद्ध जल होता है। साबूदाना खीर भी आप भगवान को अर्पित कर सकते हैं। ये भगवान शिव को मीठे प्रसाद के रूप में प्रिय होता है। केले का हलवा भी शिवजी को चढ़ा सकते हैं। ये उनका प्रिय फल माना जाता है।
चावल की खीर के साथ ही आप फल और सूखे मेवे भी भगवान को अर्पित कर सकते हैं। आप भगवान भोलेनाथ को भीगे हुए बादाम, किशमिश और काजू की एक साधारण थाली भी अर्पित कर सकते हैं।
PC: whoa
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें