Aadhaar Card: अगर आधार में दर्ज है गलत नाम तो जल्द ही कर लें ऐसा

Hanuman | Thursday, 14 Aug 2025 04:50:22 PM
Aadhaar Card: If wrong name is registered in Aadhaar then do this soon

इंटरनेट डेस्क। न चाहते हुए भी बहुत से लोगों के आधार कार्ड में नाम गलत दर्ज हो जाता है। अगर आपके आधार कार्ड में भी नाम गलत दर्ज है तो आज हम आपको इसे सही करवाने का एक आसान उपाय बताने जा रहे हैं। गलत नाम दर्ज होने से आपके कई जरूरी काम अटक सकते हैं। 

आधार में नाम अपडेट करवाने के लिए सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। यहां पर करेक्शन फॉर्म भरना होगा। इसमें सही नाम भरकर आधार नंबर आदि डाल दें। इसके बाद जरूरी दस्तावेज इसके साथ लगा दें।

अब आप इसे संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा दें। यहां पर दस्तावेज वेरिफाई किए जाते हैं। सबकुछ सही पाए जाने पर अधिकारी आपका नाम अपडेट कर देगा। इसके बाद अब कुछ दिनों के भीतर सही नाम वाला आधार आपको मिल जाएगा। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। इसके बिना आपके कई काम अटक सकते हैं।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.