- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको एक सरकारी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से महिलाएं बिना ब्याज के पांच लाख रुपए तक का लोन हासिल कर सकती हैं। इस योजना का नाम लखपति दीदी योजना है। इसका लाभ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को दिया जाता है। देश में कई महिलाएं केन्द्र सरकार की लखपति दीदी योजना का लाभ ले रही हैं।
इस योजना को मोदी सरकार ने 15 अगस्त, 2023 को शुरू किया था। इसके अंतर्गत महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं व्यवसाय शुरू करने के लिए लाभार्थी महिलाओं को लोन भी ऑफर किया जाता है।
केन्द्र सरकार की इस योजना के तहत महिलाएं 5 लाख रुपए तक का लोन ले सकती हैं। इस लोन पर महिलाओं को किसी प्रकार की ब्याज नहीं देना होता है। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को किसी स्वयं सहायता समूह के साथ जुडऩा होगा। वहीं बिजनेस प्लान तैयार करना होगा।
PC: business-standard
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala