Aadhaar Card: आप इस प्रकार घर पर ही आसानी से कर सकते हैं मोबाइल नंबर अपडेट

Hanuman | Saturday, 06 Dec 2025 09:36:40 AM
Aadhaar Card: This is how you can easily update your mobile number at home

इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। आधार कार्ड का मोबाइल नंबर से लिंक होना बहुत ही जरूरी है। अगर आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है तो आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपके महत्वपूर्ण काम अटक जाएंगे। आज हम आपको आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

इसके लिए आप आधार एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें। आधार एप को खोल लें। अब इसमें सर्विसेज में माय आधार अपडेट के विकल्प का चयन करना है। इसमें मोबाइल नंबर अपडेट का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।

अब जरूरी डिटेल्स को पढ़कर कंटिन्यू के बटन पर क्लिक करना होगा। अब वर्तमान मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी को वेरिफाई कर दें। इसके बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी को वेरिफाई करना होगा। फेस ऑथेंटिकेशन होगा। फेस ऑथेंटिकेशन के बाद 75 रुपए का भुगतान करने के बाद आप आधार में मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा।

PC: businesstoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.