Flight कैंसिल होने पर हवाई यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं, मंत्रालय ने जारी की है एडवाइजरी

Hanuman | Tuesday, 30 Dec 2025 03:30:18 PM
Air passengers will receive these facilities if their flight is cancelled, the ministry has issued this advisory

इंटरनेट डेस्क। उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण हवाई यात्राओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। राष्ट्रीय राधजानी दिल्ली एयरपोर्ट पर आज कम विजिबिलिटी के कारण सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके कारण कई उड़ानें रद्द भी करनी पड़ी हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने  इस संबंध में तुरंत बड़ा कदम उठाया है। मंत्रलाय ने एयरलाइंस को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखें। खबरों के अनुसार, आज कोहरे की वजह से 118 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं।

मंत्रालय की ओर से सभी एयरलाइंस को यात्रियों की सुविधा संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय की ओर से एयरलाइंस को समय पर उड़ान की जानकारी देना, देरी होने पर भोजन उपलब्ध कराना, रद्द होने पर दोबारा बुकिंग या पूरा रिफंड देने, समय पर चेक-इन करने वाले को बोर्डिंग से इनकार न करने को लेकर निर्देश दिए हैं।

PC: ani 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.