- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। डेबिट कार्ड पर लाखों रुपए का इंश्योरेंस कवर मिलता है। इस बात की जानकारी बहुत ही कम लोगों को होगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि डेबिट कार्ड के इंश्योरेंस कवर में दुर्घटना बीमा के साथ-साथ जीवन बीमा कवर भी दिया जाता है। ये लाभ लोगों को एक शर्त पर ही मिलता है। शर्त ये है कि कार्ड का उपयोग आप 45 दिनों से ज्यादा कर चुके हों।
खबरों के अनुसार, कार्डधारक के साथ अगर किसी तरह की कोई अनहोनी होने पर परिवार डेबिट कार्ड पर मिलने वाले इस इंश्योरेंस कवर का दावा कर सकता है। एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और कोटक महिन्द्रा जैसे प्रमुख बैंक अपने डेबिट कार्ड पर यह इंश्योरेंस कवर ऑफर करते हैं।
आपको बात दें कि एसबीआई गोल्ड एटीएम कार्ड पर हवाई दुर्घटना में मौत होने पर 4 लाख रुपए और गैर-हवाई दुर्घटना में मृत्यु होने पर कुल 2 लाख रुपए का बीमा कवर मिलता है। आपको इस संबंध में जानकारी जरूर ही होनी चाहिए।
PC: bfsi.economictimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala