EPFO: फ्री में मिलती हैं खाताधारकों को ये पांच सुविधाएं, नहीं पड़े दलाल के चक्कर में

Hanuman | Monday, 10 Nov 2025 02:32:09 PM
EPFO: Account holders get these five facilities for free, don't get entangled with brokers

इंटरनेट डेस्क। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से अपने खाताधारकों को कई प्रकार की सुविधाएं फ्री में दी जाती है, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग अपने काम के लिए दलालों के चक्कर में फंस जाते हैं। आज हम आपको उन सुविधाओें के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो ईपीएफओ फ्री में खाताधारकों को उपलब्ध करवाता है।  

आप इन चीजों को घर बैठे, बिना किसी खर्च के कर सकते हैं। ईपीएफओ की ओर से क्लेम फाइल करने, केवाईसी अपडेट, प्रोफाइल अपडेट, शिकायत दर्ज और ऑटो सेटलमेंट की सुविधाएं फ्री में दिया जाता है। पीएफ का पैसा निकालना हो या कोई अग्रिम राशि चाहिए, आप ईपीएफओ पोर्टल या UMANG ऐप के माध्यम से आसानी से क्लेम फाइल कर सकते हैं।

वहीं आधार, पैन या बैंक डिटेल्स अपडेट करने के लिए अब आप आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए ये काम चुटकियों में कर सकते हैं। प्रोफाइल अपडेट भी आप आसानी से कर सकते हैं। वहीं एक लाख रुपए तक के अग्रिम क्लेम्स का सेटलमेंट अब ऑटोमैटिकली होने लगे हैं।

PC: financialexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From tv9hindi



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.