- SHARE
-
इंटननेट डेस्क। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इसी कारण सोने-चांदी की भी जमकर खरीदारी हो रही है। इसी बीच लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है की सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।
खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 600 रुपए से सस्ता हो गया है। ये शुक्रवार को 1,26,100 रुपए पर बंद हुआ।
वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत (सभी टैक्स सहित) भी 600 रुपए की गिरावट आई है। इस सोने की कीमत घटकर 1,25,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। स्थानीय बुलियन बाजार में चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली है। चांदी 1,56,000 रुपए प्रति किग्रा (सभी टैक्स सहित) पर आ गई। आप अभी सोना-चांदी खरीद सकते हैं। आगामी समय में इन दोनों ही कीमती धातुओं के भाव बढ़ सकते हैं।
PC: cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें