Gold-Silver Prices फिर से बढ़ गई है चिंता, कीमतों ने छुआ आसमान

Hanuman | Friday, 08 May 2026 02:58:22 PM
Gold-Silver Prices : Concerns Rise Once Again as Prices Skyrocket

इंटरनेट डेस्क। शादियों के इस सीजन में सोने चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर से दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी आई है। आज सोना 1100 और चांदी 5000 रुपए महंगी हुई है।

खबरों के अनुसार, अब 22 कैरेट सोने की कीमत में आज 1,050 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज 22 कैरेट सोने की कीमत में 1,40,790 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। इससे इस सोने का भाव 1,39,740 रुपए था। वहीं आज 24 कैरेट सोना आज 1,100 रुपए महंगा हो गया है।

आज 24 कैरेट सोना 1,47,830 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि बीते दिन इसका भाव 1,46,730 रुपए था। राजस्थान में एक किलो चांदी की कीमत आज पांच हजार रुपए बढ़ गई है। आज इसकी कीमत 2,75,000 रुपए तक जा चुकी है। कल इसका भाव 2,70,000 रुपए प्रति किलोग्राम था। कीमतों में आई तेजी से लोगों की चिंता बढ़ गई है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.