- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार की ओर से समय-समय पर कई प्रकार की सौगातें दी जाती हैं। अब केंद्रीय कर्मचारियों को एक और बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि अभी तक इस संबंध में चर्चा ही है। केन्द्र सरकार की ओर से अगर इस पर फैसला लिया जाता है तो केंद्रीय कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। अब जो खबर आ रही है वह कर्मचारी के रिटायर होने के बाद मिलने वाली कम्यूटेड पेंशन से जुड़ी है।
आपको बात दें कि कर्मचारी संगठनों की ओर से लंबे समय से कम्यूटेड पेंशन की बहाली का समय 15 साल से घटाकर 12 साल किए जाने की मांग की जा रही है। ये मांग पूरी होने पर रिटायर कर्मचारियों को इस महंगाई में राहत मिल जाएगी। इस संबंध में हाल ही में स्वयंसेवी एजेंसियों की स्थायी समिति की 34वीं बैठक में इस मांग पर भी चर्चा हुई है। अब देखने वाली बात होगी कि केन्द्र सरकार इस पर कब अपना निर्णय लेती है।
कर्मचारियों ने इसे बताया है अनुचित
केंद्र सरकार का कर्मचारी रिटायर होने के बाद पेंशन का एक बड़ा हिस्सा एक साथ ले सकता है, इसे कम्यूटेड बोला जाता है। कर्मचारी के एकमुश्त राशि लेने पर उस कर्मचारी की मासिक पेंशन कुछ सालों के लिए कम कर दी जाती है। इसके तहत अभी ये कटौती 15 सालों तक जारी रहती है। इसके बाद कर्मचारी की पूरी पेंशन बहाल की जाती है। अब कर्मचारियों ने इस अवधि को 12 साल करने की मांग की है। कर्मचारियों की ओर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ब्याज दरों को घटाए जाने देखते हुए 15 साल के पीरियड को अनुचित बताया है।
PC: zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From mpbreakingnews