Government Scheme: इस महीने में जारी हो सकती है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, जान लें आप

Hanuman | Tuesday, 25 Nov 2025 02:42:25 PM
Government Scheme: 22nd installment of Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana may be released this month

इंटरनेट डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी की थी। 19 नवंबर को जारी हुई इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपए की किस्त के रूप में मिला था।

अब किसानों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि योजना की 22वीं किस्त कर जारी होगी। इस संबंध में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बता दें कि योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। 19 नवंबर को 21वीं किस्त जारी हुई।

ऐसे में 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में पूरा होगा। इस प्रकार माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त फरवरी में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आपको इस संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का देश में बड़ी संख्या में किसान फायदा ले रहे हैं।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.