Government scheme: इस सरकारी योजना में आठवीं पास भी ले सकता है 5 लाख रुपए का लोन, नहीं देना होगा ब्याज

Hanuman | Monday, 29 Dec 2025 03:55:51 PM
Government scheme: even those who have passed the eighth grade can get a loan of 5 lakh rupees under this government scheme

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को अपना खुद का कारोबार शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना शुरू की गई है।

सरकार की ओर से इस योजना के अंतर्गत युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए 0 प्रतिशत इंटरेस्ट रेट पर दिए जाएंगे। विशेष बात ये है कि इस लोन को लेने के लिए किसी भी प्रकार की गारंटी या जमानत रखने की जरूरत नहीं है।

इस योजना का लाभ 21 से 40 साल तक के युवा उठा सकते हैं। वहीं योजना का लाभ उठाने वाला न्यूनतम 8वीं कक्षा पास होना जरूरी है। वहीं किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्किल ट्रेनिंग या कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र होना जरूरी है। लोन 4 साल के अंदर चुकाना होगा। इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश का ही निवासी ही ले सकता है।

PC: gettyimages
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.