Government Scheme: हर महीने करें केवल 210 रुपए का निवेश, जीवनभर मिलेगी पेंशन

Hanuman | Friday, 24 Jul 2026 09:01:54 AM
Government Scheme: Invest just ₹210 per month and receive a lifelong pension

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको केन्द्र सरकार की अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस योजना में आप केवल 210 रुपए महीने का निवेश कर साठ साल की उम्र के बाद जीवनभर पांच हजार रुपए की पेंशन पा सकते हैं।

आज हम आपको इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अटल पेंशन योजना में अलग-अलग पेंशन प्लान हैं। इसमें 1000, 2000, 3000, 4000 रुपये और 5000 रुपए का पेंशन प्लान दिया गया है। इस योजना में पेंशन का लाभ प्राप्त करने के लिए कम से कम 20 साल निवेश करना होता है। निवेश की उम्र सीमा 18-40 साल होती है।

5000 रुपए वाला पेंशन प्लान लेने के लिए 18 साल की उम्र से हर महीने 210 रुपए का निवेश करना होगा। 30 साल की उम्र का व्यक्ति 5000 रुपए वाला महीने वाला पेंशन प्लान चुनता है तो उसे इस योजना में हर महीने 577 रुपए का निवेश करना होगा।

PC: newsbytesapp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.