- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केन्द्र सरकार किसानों को हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है। देश में बड़ी संख्या में लोग केन्द्र सरकार की इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि इस योजना का लाभ कौन कौन से किसान उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ भारतीय नागरिकों को ही मिलता है। वहीं अभ्यर्थी के नाम पर खेती की जमीन दर्ज होनी चाहिए।
जमीन से जुड़ा रिकॉर्ड राज्य सरकार के तहत सत्यापित होना जरूरी है। वहीं आधार नंबर पीएम किसान खाते से लिंक होना भी आवश्यक है। बैंक खाता आधार से लिंक और सक्रिय होना भी जरूरी है। ऐसा होने पर ही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सकेगा। वहीं योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी करवानी भी जरूरी है।
PC: up.punjabkesari
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive