- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के हित में कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सरकार महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता भी देती है। इसी के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से महिलाओं को दो महीने की इंटर्नशिप करने का मौका दिया जा रहा है। सरकार के इस कदम से छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि महिलाओं को यह इंटर्नशिप फरवरी और मार्च के महीने में कराई जाएगी।
दो माह की इंटर्नशिप में महिलाएं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आंगनवाड़ी, पोषण योजना जैसी सरकार की कई योजनाओं के साथ जुड़ सकेंगी। सरकार की इस इंटर्नशिप का नाम डब्ल्यूसीडी है। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम का लाभ 18 से लेकर 40 साल तक की महिलाएं ले सकती हैं।
महिलाओं को दिया जाएगा ये लाभ
छोटे शहरों और गांव में रहने वाली महिलाओं को इंटर्नशिप प्रोग्राम के साथ जुड़ने पर हर महीने 20 हजार रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा। ये पैसे सीधे महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में महिलाओं के आने जाने का खर्च भी मंत्रालय की ओर से उठाया जाएगा। वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से दिल्ली में महिलाओं के रहने और खाने की व्यवस्था भी की जाएगी। इस योजना में 10 दिसंबर, 2025 तक आवेदन कर चुकी महिलाओं को इंटर्नशिप फरवरी और मार्च के महीने में कराया जाएगा।
PC: zeebiz.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala