Government Scheme: केवल इन अस्पतालों में ही ले सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभ, जान लें आप

Hanuman | Tuesday, 11 Nov 2025 01:25:47 PM
Government Scheme: You can avail the benefits of Ayushman Bharat Scheme only in these hospitals, know what you should know

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से गरीबों के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। उन्हीं में एक आयुष्मान भारत योजना भी है। इस योजना के माध्यम से आप 5 लाख तक का मुफ्त इलाज ले सकते हैं।

बहुत से लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या आयुष्मान कार्ड की मदद से देश के सभी अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं? आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। योजना के अनुसार, आयुष्मान कार्ड बना होने के बाद भी देश के सभी अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज नहीं करा सकते हैं।

इस स्कीम का फायदा केवल योजना से लिस्टेड अस्पतालों में ही लिया जा सकता है। आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पतालों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि देश में बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं।

PC: hindi.news
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.