- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इंडिगो एयरलाइंस पांच दिनों से संकट से जूझ रही है। फ्लाइट कैंसिल करने का सिलसिला जारी है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के ऑपरेशन में लगातार पांचवें दिन यानी आज भी सुधार नहीं आया है। खबरों के अनुसार, इंडिगो ने देश के 4 बड़े एयरपोर्ट समेत कई शहरों से आज भी 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं।
राजस्थान की राजधानी जयपुर से आने-जाने वाली 17 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। इसके पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु चेन्नई और जयपुर एयरपोर्ट पर रातभर पैसेंजर परेशान होते नजर आए। फ्लाइट कैंसिल होने को लेकर इंडिगो की ओर से भी बयान आया है। एयरलाइंस ने कहा कि फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल होने में 15 दिसंबर तक का समय लगेगा।
हालांकि, सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू की ओर से नए एफडीटीएल नॉर्म्स 1 नवंबर से लागू किए गए थे। इनके कारण किसी अन्य एयरलाइन को परेशानी नहीं आई, जिससे साफ है कि गलती इंडिगो की है। एयरलाइन की लापरवाही की जांच होगी और एक्शन तय है।
आपको बता दें कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से एयलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने नए नियमों में इस बात पर दिया जोर
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से 1 नवंबर से पायलटों और बाकी क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए थे। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नाम दिया गया है। पहला चरण 1 जुलाई और 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू किया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से जारी हुए नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। यहीं वजह है कि इंडिगो के पास पायलट-क्रू मेंबर्स की कमी हो गई है।
PC: edition.cnn
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें