- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इंडिगो संकट को देखते हुए विमान कंपनियों ने विमान किराया बढ़ा दिया है। इससे लोगों के लिए विमान से यात्रा करना महंगा हो गया है। हालांकि इंडिगो से जुड़ी परेशानी अब खत्म होने वाली है।
डीजीसीए ने इस संबंध में अब एक बड़ा कदम उठा लिया है। डीजीसीए ने फ्लाइट्स अटेंडेंट की छुट्टियों से जुड़े रोस्टर का आदेश वापस ले लिया है। इससे इंडिगो ने जरूर ही राहत की सांस ली होगी। खबरों के अनुसार, डीजीसीए ने चालक दल के सदस्यों के लिए साप्ताहिक विश्राम संबंधी सभी ऑपरेटरों को दिए गए निर्देश वापस अब वापस ले लिए हैं।
खबरों के अनुसार, इंडिगो मामले पर राम मोहन नायडू द्वारा गृह मंत्री अमित शाह को जानकारी दिए जाने के बाद ये आदेश वापस लिया गया है। इसके तहत डीजीसीए की ओर से उस आदेश को वापस लिया गया है जो क्रू के लिए साप्ताहिक रेस्ट के बदले छुट्टी का उपयोग करने से रोकता था, यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। आपको बात दें कि इंडिगो की ओर से आज बड़ी संख्या में फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया था। इससे लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें