Insurance: कम प्रीमियम पर मिलेगी बेहतर पॉलिसी, सरकार उठाने वाली है ये बड़ा कदम

Hanuman | Wednesday, 17 Dec 2025 02:20:25 PM
Insurance: Better policies will be available at lower premiums; the government is about to take this major step

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार अब इंश्योरेंस सेक्टर को लेकर एक बड़ा कदम उठाने जा रहा रही है।  केंद्रीय कैबिनेट ने इंश्योरेंस एक्ट में कई बड़े बदलाव करके सबका बीमा सबकी सुरक्षा विधेयक को मंजूरी देकर इस संबंध में अपने कदम बढ़ा दिए हैं। खबरों के अनुसार, केन्द्र सरकार के इस बिल में 100 साल पुराने बीमा कानूनों में कई बड़े बदलाव किए जाने की बात की गई है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस संशोधन बिल को जल्द ही संसद पेश कर सकती हैं। खबरों के अनुसार, बिल में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की सीमा को 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत बढ़ाने की बात भी सामने आई है।

मोदी सरकार के इस बिल के कानून बनने के बाद विदेशी कंपनियां भी देश के इंश्योरेंस सेक्टर में 100 फीसदी निवेश कर सकेंगी। इससे कंपटीशन बढ़ने से ग्राहकों को सस्ती बीमा सेवाएं मिलेंगी। इससे  प्रीमियम कंपटीटिव रूप से सस्ते हो सकते हैं। इसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिलेगाञ उन्हें कम प्रीमियम पर बेहतर पॉलिसी मिलेगी।

PC:  businesstoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.