23 अगस्त तक जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो महंगा मिलेगा LPG cylinder

Hanuman | Monday, 17 Aug 2026 09:32:25 AM
Make sure to get this done by August 23, otherwise, the LPG cylinder will cost you more

इंटरनेट डेस्क। जिन गैस उपभोक्ताओं ने अभी आधार बेस्ड एलपीजी ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उनके लिए राहत भरी खबर है। खबर ये है कि अब आधार बेस्ड एलपीजी ई-केवाईसी की डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है। अब लोगों के पास 23 अगस्त 2026 तक ई-केवाईसी पूरा करने का मौका है। पहले ये तारीख 16 अगस्त थी।

तय समय तक केवाईसी पूरी नहीं करने पर एलपीजी सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस और छुट्टियों के कारण कई ग्राहक समय पर केवाईसी नहीं कर पाए हैं।

इसी कारण इसककी डेडलाइन को बढ़ाकर 23 अगस्त किया गया है।  इससे उन ग्राहकों को राहत मिली है, जो अबतक अपना आधार वेरिफिकेशन नहीं करा पाए थे। आपको बता दे कि अगर 23 अगस्त तक भी ई-केवाईसी नहीं कराया तो गैस सिलेंडर महंगा मिलेगा। आपको किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए आज ही ई-केवाईसी करवा लेनी चाहिए।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.