Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती

Hanuman | Friday, 14 Aug 2026 03:08:42 PM
Gold-Silver Prices: Gold cheaper by ₹1,066; silver price also down by ₹2,368

इंटरनेट डेस्क। सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। इससे लोगों ने जरूर ही राहत सांस ली होगी। खबरों के अनुसार, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज सोने की कीमत में 1,000 रुपए से ज्यादा गिरावट आई है। जबकि चांदी में भी 2,300 रुपए से अधिक सस्ती हुई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 अक्टूबर 2026 की एक्सपायरी वाला सोना ₹1,066 सस्ता हुआ है। ये 1,52,400 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है। कारोबार के दौरान सोने ने ₹1,52,304 का निचला स्तर और ₹1,53,200 का ऊपरी स्तर छुआ है।

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 4 सितंबर 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत में 2,368 रुपए की गिरावट आई है। इससे चांदी की कीमत गिरकर ₹2,33,079 पर पहुंच गई। चांदी ने आज कारोबार में ₹2,32,910 का निचला और ₹2,33,982 का ऊपरी स्तर छुआ है। खबरों क अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,060 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

PC: oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.