Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन

Hanuman | Friday, 14 Aug 2026 09:40:34 AM
Atal Pension Yojana: Invest just ₹210 per month and get a pension of ₹5,000.

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें आप हर महीने मामूली रकम का निवेश कर 5000 रुपए की पेंशन प्रतिमाह प्राप्त कर सकते हैं। केन्द्र सरकार की इस योजना का लाभ 18 से 40 साल के नागरिक ले सकते हैं। योजना की विशेष बात ये है कि इसमें निवेश कम से कम 20 साल तक करना होता है।

आप अलग-अलग पेंशन प्लान चुककर 1000 रुपए से 5000 रुपए प्रति माह तक पेंशन हासिल कर सकते हैं। इसमें उम्र और पेंशन प्लान के हिसाब से निवेश होता है। अटल पेंशन योजना में 5000 रुपए वाले पेंशन प्लान के लिए 18 साल की उम्र में 210 रुपए हर महीने प्रीमियम देना होगा।

वहीं पांच रुपए वाली पेंशन के लिए 30 साल के व्यक्ति को हर महीने 577 रुपए प्रीमियम भरना होगा। अगर आप पात्र है तो इस योजना के लिए आवेदन जरूर ही करें। इस पेंशन के कारण आपको दूसरो पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बुढ़ापा सही से कटेगा।

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.