Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें

Hanuman | Friday, 14 Aug 2026 09:17:09 AM
Petrol-Diesel Prices: Here are the rates fixed for major cities across the country a day before Independence Day

इंटरेनट डेस्क। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल कीमतों में कमी नहीं कर आमजन को राहत नहीं दी है। लोगों को पुरानी कीमतों पर ही दोनों ईंधन खरीदने होंगे। देश में लम्बे समय से कीमतों में कमी नहीं हुई है।

अमेरिका- ईरान विवाद के बीच कई बार दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा किया गया है। जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए देने होंगे। वहीं यहां पर डीजल की कीमत प्रति लीटर कीमत 95.20 रुपए है।

मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.