New Rules: 1 जनवरी 2026 से राशन कार्ड को लेकर होने वाला है ये बदलाव, आमजन को मिलेगा फायदा

Hanuman | Saturday, 27 Dec 2025 09:22:38 AM
New Rules: This change will be implemented regarding ration cardsfrom January 1, 2026, which will benefit the general public

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 की विदाई होने में कुछ ही दिन बचे हैं। लोगों भी को नए साल का बेसब्री से इंतजार है। हर महीने की पहली तारीख को कुछ न कुछ बदलाव होते हैं और नए साल के पहले दिन भी देश में कई बदलाव होने वाले हैं। इनमें से एक बदवाव राशन कार्ड को लेकर भी होने वाला है।

खबरों के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा को और सरल किया जाएगा। इसके तहत लोग अब घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से नया राशन कार्ड बनवा सकेंगे या उसमें संशोधन कर सकेंगे। सरकार के इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी फायदा होगा।

देश में भी बड़ी संख्या में लोगों के राशन कार्ड बने हुए नहीं हैं। अगर आप भी राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपके काम की खबर है। आप एक जनवरी से इसे आसानी से बनवा सकेंगे।

PC: mpbreakingnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.