Petrol-Diesel Price: जयपुर में आज इन कीमतों पर मिलेंगे दोनों ईंधन

Hanuman | Monday, 03 Nov 2025 08:57:51 AM
Petrol-Diesel Price: Both fuels will be available at these prices in Jaipur today

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने 3 नवम्बर 2025 यानी सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। पेट्रोल-डीजल उपभोक्तों को सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी राहत नहीं दी है।

दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतें स्थिर हैं। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 और डीजल की कीमत 90.21 रुपए प्रति लीटर है।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि उपभोक्ताओं को लम्बे समय से कीमतों को लेकर बड़ी राहत नहीं मिली है।

अन्तिम समय पेट्रोल-डीजल कीमतों में दो-दो रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों के आधार पर तय होती हैं। कीमतें कब कम होंगी, इनका उपभोक्ताओं को इंतजार है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.