Petrol-Diesel Price: दिल्ली से लेकर चेन्नई तक, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

Hanuman | Wednesday, 10 Dec 2025 09:31:48 AM
Petrol-Diesel Price: From Delhi to Chennai, here are the prices of both fuels today

इंटरनेट डेस्क। पेट्रोल और डीजल उपभोक्ताओं को बुधवार को भी कीमतों को लेकर राहत नहीं मिली है। यानी आज भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित देश के बड़े शहरों में आज भी लोगों को पुरानी ही कीमतों पर ही दोनों ईंधनों को खरीदना पड़ेगा। जयपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज भी 104.72 रुपए ही है। डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर तय हुई है। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

देश के अन्य बड़े शहरों में ये हैं रुपए में दोनों ईंधनों की कीमतें

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17 

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02 

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46 और डीजल ₹95.70 

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

सूरत: पेट्रोल ₹95.00 और डीजल ₹89.00 

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80 

पुणे: पेट्रोल ₹104.04 और डीजल ₹90.57 

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45 

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88 

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50 

मई 2022 के बाद से नहीं हुआ है बड़ा बदलाव

आपको बता दें कि देश में सरकारी तेल कंपिनयों की ओर से रोजाना सुबह दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है, लेकिन मई 2022 के बाद से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को लम्बे समय से महंगाई का सामना करना पड़ा है। कीमतें कब कम होंगी ये आने वाला समय ही बताएगा।

PC:  zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.