Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज तय कर दी हैं ये कीमतें, जान लें आप

Hanuman | Wednesday, 14 May 2025 08:12:35 AM
Petrol-Diesel Price: Government oil companies have fixed these prices today, you should know

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने 14 मई 2025 यानी बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। बुधवार भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को तेल कंपनियों ने किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। राजस्थान की राजाधानी जयपुर में पेट्रोल-डीजल पुरानी कीमतों पर ही बिक रहा है।

जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 105.40 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं आज डीजल 90.82 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। लोगों को यहां पर महंगी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। 

वहीं देश के प्रमुख शहरों में भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में आज कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत तय की है। मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76, डीजल 87.76 तय की गई है। वहीं चेन्नई  में पेट्रोल  100.85 तथा डीजल  92.44 रुपए और और नोएडा में  पेट्रोल 94.87, डीजल 88.01 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।

इस माह से नहीं बदली हैं कीमतें
गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को रोजाना जारी किया जाता है। देश में आखिरी बार मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया था। इस दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था। 

PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.