- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने 4 जून यानी बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। राजस्थान में भी दोनों ही ईंधनों की कीमतें नहीं बदली हैं। प्रदेश में पेट्रोल की औसत कीमत 105.69 और डीजल की औसत कीमत 91.08 रुपए प्रति लीटर है।
देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी बुधवार को दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, चेन्नई में पेट्रोल 100.85 तथा डीजल 92.44 रुपए है। कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 और गुरुग्राम में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.19 और डीजल की कीमत 88.05 है। देश में कही भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आने का है इंतजार
सरकारी तेल कंपनियों ने मार्च 2024 के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव किया गया था। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। लोगों को बढ़ी हुई पेट्रोल की कीमतों के कारण लम्बे समय से महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आने का इंतजार है। उनका ये इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
PC:energy.economictimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें