- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। हालांकि कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी है। कंपनियों ने आज किसी भी प्रकार का बड़ा बदलाव नहीं किया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी कीमतें नहीं बदली हैं। यहां पर लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतें स्थिर हैं। सोमवार को भी यहां पर पेट्रोल 104.72 और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा।
सरकारी तेल कंपिनयों की ओर से राेजाना दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि, मई 2022 के बाद से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। कच्चे तेल कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव आने के बावजूद आमजन को राहत नहीं मिली है। लोगों को लम्बे समय से कीमतों में कमी होने का इंतजार है।
PC: themidpost
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें