Petrol-Diesel Price: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच अपडेट हुई कीमतें, क्या बढ़ गए हैं दाम?

Hanuman | Tuesday, 10 Mar 2026 09:03:54 AM
Petrol-Diesel Price: Prices updated amid US-Israel and Iran war, have prices increased?

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग को देखते हुए आगामी समय में देश भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हो सकता है। हालांकि अभी तक अभी यहां पर दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल 104.72 रुपए में मिलेगा। वहीं यहां पर एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और  डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं रुपए में दोनों ईंधनों की कीमतें

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92,डीजल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48,डीजल ₹91.88
पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50
जयपुर: पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

लम्बे समय नहीं हुआ है कीमतों में बड़ा बदलाव
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह दोनों ही ईंधनो की कीमतों को अपडेट करती है। हालांकि लम्बे समय से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। मई 2022 के बाद केंद्र और कई राज्यों सरकारों की ओर से टैक्स में कटौती की गई। इसेक बाद से ही दोनों ईंधनों कीमतों में बड़ा बदलाव  नहीं हुआ है।

PC: news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.