Rajasthan: सरकार ने फिर से बढ़ा दी है सामाजिक सुरक्षा पेंशन की धनराशि, अब मिलेंगे इतने रुपए

Hanuman | Monday, 09 Mar 2026 04:39:59 PM
Rajasthan: The government has again increased the amount of social security pension, now this much amount will be given

जयपुर। भजनलाल सरकार ने एक बार फिर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली धनराशि में इजाफा कर दिया है। सरकार ने इस पेंशन में दो साल में 450 रुपए का इजाफा किया है। ये प्रदेश के पेंशन पाने वालों के लिए सरकार की ओर से किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।

खबरों के अनुसार भजनलाल सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को 1300 रुपए से बढ़ाकर अब 1450 रुपए कर दिया है। खबरों के अनुसार, जनवरी 2026 की पेंशन के बिल तैयार कर ईसीएस के लिए भेजे जा चुके हैं। जल्द ही राशि पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा हो जाएगी।

प्रदेश में वर्तमान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का वृद्धजन, विधवा एवं एकल नारी, दिव्यांगजन तथा लघु और सीमांत किसान लाभ ले रहे हैं। सरकार 91 लाख से अधिक लाभार्थियों को पेंशन दे रही है। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने साल 2024 में 1000 पेंशन राशि को 1150 रुपए, वर्ष 2025 में 1250 रुपए, जनवरी 2026 में 1300 रुपए और अब इसे बढ़ाकर 1450 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.