- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से शिकस्त देकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया। भारतीय टीम के विश्व चैम्पियन बनने के बाद आईसीसी की ओर से अब वर्ल्ड कप के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट की भी घोषणा कर दी है। इस टीम में चार भारतीय क्रिकेटरों को भी जगह मिली है। वहीं साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के दो-दो, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के एक-एक प्लेयर को इस टीम में जगह मिली है।
आईसीसी ने ने अपनी इस टीम में ओपनर के तौर पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान के साथ संजू सैमसन को जगह दी है। इशान किशन को नंबर 3 के लिए चुना गया है। टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में शानदार गेंदबाजी करने वाले यूएसए के शैडली शान शाल्कविक को भी 12वें खिलाड़ी के तौर इस टीम में जगह दी गई है।
आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टीम ऑफ द टूर्नामेंट के लिए के लिए भारत की ओर से संजू सैमसन और इशान किशन के अलावा हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को जगह दी है। इस चारों क्रिकेटरों ने भारतीय टीम को विश्व चैम्पियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जिम्बाब्वे की ओर से तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को जगह मिली। वहीं इंग्लैंड के दो खिलाड़ी विल जैक्स और आदिल रशीद को टीम में शामिल किया गया है। इस टीम का कप्तान साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम को बनाया गया है। वहीं उनके साथी खिलाड़ी लुंगी एनगिडी भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैँ।
टीम ऑफ द टूर्नामेंट इस प्रकार है
साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, एडेन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल रशीद, ब्लेसिंग मुजरबानी, शैडली शान शाल्कविक (12वें खिलाड़ी)।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें