रिवोल्यूशनरी गार्ड का बड़ा बयान, कहा- युद्ध कब खत्म होगा, यह ईरान तय करेगा

Hanuman | Tuesday, 10 Mar 2026 08:52:11 AM
The Revolutionary Guard issued a major statement, saying Iran will decide when the war will end

इंटरनेट डेस्क। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग अब अपने 11वें दिन में प्रवेश कर गई है, ये जंग लम्बे समय तक जारी रह सकती है। इस बाद के संकेत ईरान की तरफ से नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की नियुक्ति के बाद मिलने लगे हैं। ईरान ने मुज्तबा खामेनेई की नियुक्ति के बाद हमले और तेज कर दिए हैं।

वहीं ईरानी अधिकारी की ओर से लंबी जंग के लिए तैयार होने का संकेत दिए गए हैं। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रही जंग का प्रभाव तेल की कीमतों पर पड़ रहा है, ये आसमान छू रही हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है। दोनों पक्षों की ओर से हो रहे ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के सैन्य ठिकानों, मिसाइल उत्पादन सुविधाओं, आईआरजीसी मुख्यालयों और यहां तक कि तेल भंडारण स्थलों पर लगातार हमले किए हैं। वहीं ईरान ने खाड़ी देशों जैसे यूएई, बहरीन, कुवैत और इराक को ड्रोन और मिसाइल हमलों से निशाना बनाया है।

जंग के दौरान ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बड़ा बयान दया है। गार्ड ने ऐलान किया कि जंग का अंत ईरान तय करेगा। खबरों के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के स्पोक्सपर्सन अली मोहम्मद ने कहा है कि युद्ध कब खत्म होगा, यह ईरान तय करेगा।

 एक नए ईरान के निर्माण की शुरुआत हो चुकी है: ट्रंप
दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और रडार सिस्टम लगभग पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। ईरान के पास अब बड़े हथियार नहीं बचे हैं और एक नए ईरान के निर्माण की शुरुआत हो चुकी है।

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.