- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अभी से गर्मी का मौसम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी के कारण लोगों ने दिन के समय घर से बाहर निकलना ही कम कर दिया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ है। ये मौसम के सामान्य तापमान से पांच से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
पिलानी, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और फलोदी में लोगों को गर्मी का ज्यादा ही कर झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से दिन में सबसे अधिकतम तापमान पिलानी (40.2) डिग्री और बाड़मेर में 40.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से आज के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में लू की चेतावनी जारी की है। विभाग ने प्रदेश के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, जालौर, पाली, नागौर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में आज के लिए हीटवेव की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी सप्ताह राज्य भर में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की आशंका है।
जयपुर में 37.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जयपुर में 37.1 डिग्री, सीकर में 36.0 डिग्री, कोटा में 36.7 डिग्री, डबोक में 36.3 डिग्री, अजमेर में 37.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 36.0 डिग्री, अलवर में 36.2 डिग्री, जैसलमेर में 39.2 डिग्री, जोधपुर में 38.8 डिग्री, माउंट आबू में 29.9 डिग्री, बीकानेर में 39.4 डिग्री, चूरू में 39.1 डिग्री, श्रीगंगानगर में 37.4 डिग्री, अंता बारां में 35.4 डिग्री, डूंगरपुर में 37.3डिग्री, सिरोही में 35.7 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 38.5 डिग्री, करौली में 37.1 डिग्री, दौसा में 38.3 डिग्री और झुंझुनूं में 37.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें