Petrol-Diesel Price: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज ये है दोनों ईंधनों की कीमतें

Hanuman | Tuesday, 02 Jun 2026 11:12:27 AM
Petrol-Diesel Price: This is the price of both fuels today in the metropolises of the country including Jaipur.

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने जून माह के दूसरे दिन यानी मंगलवार सुबह पेट्रोल-डीजल  कीमतों को अपडेट किया। राहत की बात ये रही कि कंपनियों ने आज भी दोनों ईधनों की कीमतों में इजाफा नहीं किया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। कल भी जयपुर में कीमतें इतनी ही थी।

वहीं  राष्ट्रीय राजधानी  दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत ₹102.12 और डीजल की कीमत 95.20 रुपए है।  मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपए और डीजल 97.83 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 रुपए और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 और डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। इस महीने में चार बार दोनों ईंधनों में इजाफा हो चुका है। अब कीमतों में कब बदलाव होगा ये तो आगामी समय ही बताएगा। 

PC: newsarenaindia.jpg



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.