- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीमतों में गिरावट आई है। आज ब्रेंट क्रूड 1.3% गिरकर 89.17 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.4% टूटकर 86.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। हालांकि कच्चे तेल कीमतों में गिरावट आने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं हुई है।
आज भी सरकारी तेल कंपनियों की ओर से दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 और डीजल 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। आज नई दिल्ली पेट्रोल 102.12, डीजल 95.20, मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।
सरकारी तेल कपंनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों कीमतों को अपडेट किया जाता है। पिछले महीने में चार बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया था।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें