- SHARE
-
खेल डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो गया है। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में सह-मेजबान मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से से शिकस्त देकर विजयी आगाज किया। मैक्सिको सिटी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मैक्सिको की टीम ने शुरुआत से अपना दबदबा दिखाया। उसकी ओर से जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज के शानदार गोलों की बदौलत टीम ने टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया।
खेल के 9वें मिनट में जूलियन क्विनोन्स ने गोल कर मैक्सिको को बढ़त दिलाई। जूलियन क्विनोन्स ने दक्षिण अफ्रीका के डिफेंडर्स को मात देते हुए एक शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। पहला गोल करने के बाद भी मैक्सिको ने खेल पर अपना कंट्रोल बनाए रखा। मैक्सिको के लिए दूसरा गोल राउल जिमेनेज ने 67वें मिनट में किया। मैच के दूसरे हाफ में साउथ अफ्रीका की शुरुआत बहुत ही खराब रही। खेल के 49वें मिनट में ही उनके खिलाड़ी स्पेफेलो सिथोले को रेड कार्ड मिला। इसी कारण उन्हें तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा। उन्होंने मैक्सिको के खिलाड़ी एरिक गुटिएरेज को गलत तरीके से रोका था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका केवल 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।
साउथ अफ्रीका को नौ खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा
अफ्रीकी टीम 84वें मिनट में एक और झटका लगा, जब वीडियो रीप्ले जांच के बाद रेफरी ने उनके एक और खिलाड़ी थेम्बा ज्वाने को भी रेड कार्ड दिखाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे टीम को बाकी समय केवल 9 प्लेयर्स के साथ खेलना पड़ा। वहीं मैक्सिको की ओर से उनके डिफेंडर सीजर मॉन्टेस को साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी खुलिसो मुदाउ को गलत तरीके से रोकने के कारण रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर किया गया।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें